आगरा, मार्च 15 -- छत्ता क्षेत्र में एक 70 वर्षीय विधवा महिला ने अपनी पुत्र वधू और उसके कथित पति पर प्रॉपर्टी हथियाने के लिए जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसके पुत्र की मौत के बाद उसकी पुत्र वधू घर छोड़कर चली गई थी। किसी अन्य से शादी कर उसके साथ रहने लगी। अब वह उसके घर पर कब्जा करना चाहती है। पीड़िता शीला निवासी जॉन्स मिल लाइन जीवनी मंडी छत्ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता शीला ने बताया कि वह पूर्व में नगर निगम आगरा में कार्यरत थीं। वर्ष 2000 में उनके बेटे की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद उसकी पत्नी आरती घर छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति अमर के साथ रहने लगी थी। आरोप है कि वह कथित पति के साथ वापस आई और जबरन घर में रहने लगी। पीड़िता का कहना है कि दोनों घर पर कब्जा करने की नियत से लगातार उन्हें परेशान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.