नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- अमेरिका में ग्रीन कार्ड पाने की प्रक्रिया से जुड़ी पाबंदियों के बाद भारतीय IT प्रोफेशनल्स के सामने अपने भविष्य को लेकर नई अनिश्चितता खड़ी हो गई है। अमेरिकी सरकार ने 8 बड़ी आईटी कंपनियों को विदेशी कर्मचारियों के लिए ग्रीन कार्ड से जुड़े परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन (PERM) कार्यक्रम से निलंबित कर दिया है। यह फैसला 8 अक्टूबर को घोषित किया गया। इससे अमेरिका में काम कर रहे कुछ भारतीय पेशेवर अपनी लंबी अवधि की योजनाओं पर दोबारा विचार कर सकते हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या वे अपनी डॉलर में जमा बचत भारत भेजकर यहां घर खरीदेंगे या हालात साफ होने तक निवेश का फैसला टाल देंगे। यह भी पढ़ें- भारत वाले नहीं गए तो अमेरिका से काम ही इंडिया आ जाएगा; विनीत नायर को दिखा मौका रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिलहाल ज्यादातर प्रभाव...