प्रॉपर्टी एक्सपो में देशभर की परियोजनाओं में लोगों की दिखी रुचि
रांची, सितम्बर 5 -- रांची, वसं। 'हिन्दुस्तान प्रॉपर्टी एक्सपो' के पहले दिन शनिवार को चाणक्य बीएनआर होटल में संपत्ति में निवेश को लेकर लोगों की भीड़ रही। लोगों ने जरूरत व बजट के अनुसार आवासीय परियोजनाओं, प्लॉट व निवेश की जानकारी ली। इसमें देश के विभिन्न शहरों में विकसित हो रही रियल एस्टेट परियोजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। खास तौर पर गुजरात के धोलेरा स्मार्ट सिटी, मुंबई, गोवा, नोएडा, दिल्ली-एनसीआर, देहरादून, बेंगलुरु, हैदराबाद व पुणे की परियोजनाओं को लेकर लोग उत्साहित दिखे। दो दिनी प्रॉपर्टी एक्सपो का उद्घाटन मेयर रोशनी खलखो व झारखंड ग्रामीण बैंक के चेयरमैन मदन मोहन बरियार ने किया। मौके पर आयोजकों के साथ विभिन्न रियल एस्टेट कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। एक्सपो रविवार को भी सुबह 10:30 से शाम 7 बजे तक जारी रहेगा। एलेक इंफ्रा, गोदरेज, सो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.