प्रॉपर्टी आईडी दुरुस्त कराना बना बड़ी चुनौती
फरीदाबाद, जून 27 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। फरीदाबाद नगर निगम के बल्लभगढ़ जोन में प्रॉपर्टी आईडी दुरुस्त कराना लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। प्रॉपर्टी आईडी में नाम, पता, क्षेत्रफल, मालिकाना हक सहित अन्य त्रुटियों को ठीक कराने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग निगम कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें एक काउंटर से दूसरे काउंटर और एक कर्मचारी से दूसरे कर्मचारी के पास भेजा जा रहा है। इससे नागरिकों में नाराजगी लगातार बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि कई बार सभी आवश्यक दस्तावेज जमा कराने के बावजूद उनकी फाइल आगे नहीं बढ़ती। कभी पुरानी प्रॉपर्टी आईडी को अमान्य बताया जाता है तो कभी नई आईडी बनाने या संशोधन के नाम पर अतिरिक्त दस्तावेज मांगे जाते हैं। कई दिनों तक निगम कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद भी लोगों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं。 यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.