इंदौर, नवम्बर 26 -- इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में संचालित चंदनगुरु अखाड़े से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां कुश्ती की ट्रेनिंग लेने वाले 14 वर्षीय नाबालिग छात्र के साथ कथित यौन शोषण किए जाने का आरोप लगा है। आरोप अखाड़े के ही कोच मनीष नामदेव पर है। बताया जा रहा है कि अभ्यास खत्म होने के बाद जब दूसरे खिलाड़ी अपने घर लौट गए, तब कोच ने छात्र को अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। घटना के बाद आरोपी ने मुंह खोलने पर छात्र और उसके पिता को जान से खत्म करने की धमकी भी दी। पीड़ित बच्चे के पिता की शिकायत पर सदर बाजार पुलिस ने आरोपी कोच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को न्यायालय में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- आसाराम पैरोल पर बाहर, याद आई वो रात! लड़की को मोहरा बना रची थी बचाने की साजिशछह साल से...