नैनीताल, सितम्बर 16 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा है। जिसमें उत्तराखंड हाईकोर्ट और राज्य में प्रैक्टिस कर रहे सभी अधिवक्ताओं को कैश लैस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाए जाने की मांग की है।एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत और महासचिव सौरव अधिकारी की ओर से भेजे गए ज्ञापन में कहा है, कि उत्तराखंड राज्य और हाईकोर्ट की स्थापना के अभी मात्र 25 वर्ष हुए हैं। हाईकोर्ट समेत प्रदेश में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी बीमा पॉलिसी नहीं बन पाई है। जिस कारण उन्हें स्वास्थ्य संबंधित सुविधाओं का पूर्ण लाभ नहीं मिल पाता है। अधिवक्ताओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्या को देखते हुए, अन्य राज्यों द्वारा अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य लाभ के लिए 5 लाख रुपये तक कैश-लैस चिकि...