प्रयागराज, फरवरी 6 -- यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट कंप्यूटर विषय की प्रायोगिक परीक्षा शुक्रवार को शिवचरणदास कन्हैयालाल इंटर कॉलेज में कराई गई। परीक्षा में मेजबान स्कूल के साथ ही केसर विद्यापीठ व नारायणी आश्रम शिवकुटी के परीक्षार्थी भी प्रैक्टिकल में शामिल हुए। इस दौरान शिवचरणदास कन्हैयालाल इंटर कॉलेज के छात्र सैयद मोहम्मद आजम, अरुणेश अवस्थी व प्रदीप मंडल ने मिलकर एक रोबोटिक प्रोजेक्ट के वर्किंग मॉडल का प्रदर्शन किया। कुछ विधार्थियों ने ड्रोन का भी मॉडल प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य लाल चंद्र पाठक, प्रबंधक धीरज खन्ना एवं कंप्यूटर प्रवक्ता विश्वनाथ मिश्र ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...