मुजफ्फरपुर, जनवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता प्रैक्टिकल परीक्षा में 500 रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए रविवार को परीक्षार्थियों ने बेला स्थित श्याम नंदन सहाय कॉलेज के बाहर जमकर हंगामा किया। परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि प्रैक्टिकल में नंबर देने के नाम पर कॉलेज के कर्मियों ने उनसे रुपये की मांग की। नहीं देने पर वापस जाने को कहा। वहीं, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुबोध कुमार ने पैसा मांगने के आरोप को गलत बताया। कहा कि परीक्षार्थी खुद प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं देना चाहते थे। परीक्षा देने के लिए कहने पर वे हंगामा करने लगे। वहीं, बीआरएबीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने बताया कि उन्हें इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। श्यामनंदन सहाय कॉलेज में स्नातक चौथे सेमेस्टर के संगीत की प्रैक्टिकल परीक्षा थी। सीतामढ़ी के कॉलेज का वहां केंद्र ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.