कौशाम्बी, जून 24 -- महामाया पॉलीटेक्निक कॉलेज कठरा चायल के छात्र बुधवार को प्रैक्टिकल को लेकर आपे से बाहर हो गए। नाराज छात्रों ने सुबह से ही हंगामा काटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं वह शाम तक बाहर बैठे रहे। एसडीएम के पहुंचने पर किसी तरह मामला शांत हुआ। एसडीएम ने आश्वासन दिया है कि उनका प्रैक्टिकल कराया जाएगा। महामाया पॉलीटेक्निक कॉलेज कठरा चायल के छात्रों का वाइवा/प्रैक्टिकल बुधवार को होना था। इसकी जानकारी छात्रों को मैसेज आदि के माध्यम से दी गई थी। कालेज के हास्टल में 60 छात्र रहते हैं। बाकी छात्र किराए का कमरा लेकर बाहर रहते हैं। बुधवार को करीब दस बजे छात्र कालेज पहुंचे तो वहां की अव्यवस्था देख वह भड़क गए। कोई इंतजाम नहीं था। सबसे ज्यादा हास्टल के छात्र नाराज थे। इसी बात को लेकर लामबंद हुए छात्रों ने नारेबाजी करते हुए परिसर में ही धरना दे...