प्रैक्टिकल-इंटरनल नहीं तो रुक जाएगा प्रवेश पत्र
मेरठ, अगस्त 27 -- चौ. चरण सिंह विवि में सत्र 2026-27 की सेमेस्टर परीक्षाओं में इंटरनल एवं प्रैक्टिकल के नंबर पोर्टल पर अपलोड किए बिना प्रवेशपत्र लेना मुश्किल हो जाएगा। बार-बार नोटिस के बावजूद नंबर नहीं भेजने और इससे रिजल्ट अटकने से परेशान विवि ने इस स्थिति में प्रवेश पत्र रोकने पर मुहर लगा दी है। बीते सत्र में विवि ने दो परीक्षाओं में छात्रों के प्रवेश पत्र रोके थे, लेकिन पेपर से ठीक 48 घंटे पहले इन्हें जारी कर दिया था। इस साल नए सत्र में यह व्यवस्था पूरी तरह से लागू हो जाएगी। विवि ने प्रैक्टिकल-इंटरनल अंक नहीं मिलने पर प्रवेश पत्र रोकने के नियम को परीक्षा समिति से पास करा लिया है। कार्यपरिषद ने भी परीक्षा समिति के फैसलों को अनुमोदित कर दिया है। यानी बिना प्रैक्टिकल एवं इंटरनल अंक के प्रवेशपत्र रोकना अब विवि की व्यवस्था का हिस्सा होगा।
प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.