पलामू, मई 3 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने भारतीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर कचहरी परिसर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकारिता वास्तविकता एवं सरोकार से युक्त हो। क्योंकि प्रेस को समाज का आईना कहा जाता है। पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ होते हैं। सकारात्मक तरीके से पत्रकारिता करने की जरूरत है। पत्रकारिता के बल पर कई गरीब लोगों को मदद मिलता है। जब सरकारी तंत्र से लोगों का विश्वास उठ जाता है,तो अखबार ऐसा माध्यम है जिस पर लोग विश्वास करते हैं। इस अवसर पर कृष्णा राम, जयपाल मौर्य, सनी कुमार, मिथिलेश कुमार, उपेंद्र तिवारी, विजय राम समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकारों को किया सम्मा...