जमशेदपुर, दिसम्बर 18 -- घाटशिला उपचुनाव की वजह से नहीं आयोजित हो सके प्रेस दिवस का आयोजन 22 दिसंबर को साकची के एक होटल में किया जाएगा। यह आयोजन जिला जनसंपर्क विभाग और प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में होगा। परिचर्चा का विषय बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण है। यह जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव ने गुरुवार को डीपीआरओ ऑफिस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री दीपक बिरुवा और चमरा लिंडा होंगे। इसके अलावा जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और सीनियर एसपी पीयूष पांडे भी कार्यक्रम के अतिथियों में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस मौके पर 60 के वरिष्ठ पत्रकारों, दिवंगत पत्रकारों के परिजनों और जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.