हजारीबाग, मार्च 5 -- केरेडारी,प्रतिनिधि केरेडारी के एक दैनिक अखबार के पत्रकार पवन कुमार दास की धर्म पत्नी सरस्वती देवी का रिम्स रांची में निधन हो गया। मृतिका को ब्रेन ट्यूमर के ऑपरेशन होने के बाद यह घटना घटी है। उनके मौत की सूचना पर प्रेस क्लब केरेडारी समेत कई गण्यमान्य लोगों ने 2 मिनट मौन रखकर शोक व्यक्त किया है। उनके शव का बुधवार को अपने निवास सलगा गांव के लेढिया नदी किनारे अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान केरेडारी प्रखंड के गण्यमान्य लोगों में आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार साहा, टंडवा प्रखंड रविदास महासभा के अध्यक्ष अमरीका दास, प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज वर्मा, पिंटू दास, छोटेलाल दास, गुडु दास, सलगा पंचायत के मुखिया पार्वती देवी, जगनरायण राम, सलगा पंचायत के रविदास महासभा के अध्यक्ष बिनोद राम, सचिव विजय राम, मनोज राम, बालमुकुंद दास, जितें...