प्रेस क्लब अध्यक्ष के पक्ष में भाकियू का प्रदर्शन
रुडकी, मई 22 -- लक्सर। लक्सर प्रेस क्लब अध्यक्ष व तहसील कर्मचारियों के बीच फोन पर बातचीत के दौरान कहासुनी के बाद भारतीय किसान यूनियन क्रांति के पदाधिकारी ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने इस बाबत आगामी 29 में को मामले में धरना देने की चेतावनी दी है। लक्सर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण सैनी ने लक्सर तहसील मुख्यालय पर तैनात एक कर्मचारी को फोन पर कुछ जानकारी के लिए कई बार फोन किया। लेकिन उन्होंने फोन पर बात करने से इंकार कर दिया। इसके बाद वह एसडीएम कार्यालय में पहुंचे। इस बीच वह कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान भी कर्मचारी का अभद्र व्यवहार लगातार जारी रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.