फरीदाबाद, मई 12 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। जवाहर कॉलोनी के पास प्रेस कॉलोनी में खड़ीं कारों में मंगलवार तड़के अचानक अचानक भीषण आग लग गई। इससे वहां खड़ीं पांच गाड़ियां पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं। आग का कारण शॉर्ट-सर्किट माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- राजीव नगर में पांच गाड़ियों से बैटरी चोरीघटना का विवरण जवाहर कॉलोनी के पास प्रेस कॉलोनी में आस-पड़ोस के लोग अपनी गाड़ियां खुले में खड़ी करते हैं। सोमवार रात को भी यहां पर गाड़ियां खड़ी थीं। मंगलवार तड़के एक गाड़ी देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद बारी-बारी से एक के बाद पांच गाड़ियों में आग लग गई। आग लगने के बाद सभी गाड़ियां धू-धू कर जलने लगीं। आग लगने का पता चलने पर वहां अफरा-तफरी मच गई । बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। करीब 4:55 मिनट पर स्थानीय लोगों ने इस माम...