नई दिल्ली, मार्च 21 -- कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटॉर ड्वेन ब्रावो से शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ी भूल हो गई। आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने अन्य फ्रेंचाइजी की तरह अपनी टीम की तैयारियों को बताने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान टीम के नए मुख्य कोच अभिषेक नायर, शेन वॉटसन, कप्तान अजिंक्य रहाणे और ड्वेन ब्रावो मौजूद थे। हालांकि इवेंट शुरू होने से पहले ड्वेन ब्रावो सहायक कोच वॉटसन से बात कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने कहा अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र किया, हालांकि उन्हें पता नहीं था कि माइक ऑन है और उनकी आवाज सब सुन रहे हैं। ड्वेन ब्रावो ने शेन वॉटसन से बात करते हुए कहा, ''जब इन लोगों ने मुझे फोन किया, मैं मेरे घर पर दो लड़कियों (गर्लफ्रेंड) के साथ था।'' वह वॉटसन से अपनी स्टोरी शेयर करते हुए नायर की तरफ इशारा कर ...