पटना, मार्च 31 -- Congress News: बिहार में कथित तौर से रसोई गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस पार्टी हल्ला बोलेगी। इसके तहत बिहार कांग्रेस आज यानी मंगलवार को हर जिले में एलपीजी की किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार किया है। कांग्रेस नेता अलग-अलग जगहों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की नीतियों पर हल्ला बोलेंगे। बता दें कि ईरान-अमेरिका और इजरायल युद्ध के बीच दुनिया के कई देशों में अलग-अलग तरह की समस्याएं खड़ी हो गई हैं। हालांकि, भारत सरकार का दावा है कि देश में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक है और किसी प्रकार की किल्लत नहीं होगी। सरकार की तरफ से यह भी कहा गया है कि वो किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। इसके अलावा खुद प्रधानमंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.