प्रेस करते लगा करंट, महिला की मौत
कौशाम्बी, अप्रैल 9 -- चरवा थाने के कठरा गांव में बुधवार शाम कपड़ा प्रेस करते समय करंट लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कठरा गांव निवासी संदीप कुमार मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। बुधवार शाम उसकी पत्नी निर्मला देवी (30) घर पर अकेली थी, जबकि अन्य परिजन बाहर थे। इसी दौरान बिजली आने पर निर्मला कपड़े प्रेस करने लगी। परिजनों के अनुसार प्रेस का तार पहले से कटा हुआ था। प्रेस करते समय अचानक कटे तार से वह छू जाने से वह करंट की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद घर लौटे परिजनों ने जब निर्मला को अचेत अवस्था में देखा तो चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में उसे संभालने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी सांस थम चुकी थी। घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.