प्रेशर हॉर्न-हूटर लगाने के कारण 61 चालकों पर 3.90 लाख जुर्माना
नोएडा, मई 14 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। प्रेशर हॉर्न-हूटर लगाने के कारण जिले मे 61 चालकों पर 3.90 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। चार जिलों गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़ और बुलंदशहर में यह सबसे अधिक है। गुरुवार शाम को आरटीओ प्रवर्तन गाजियाबाद ने एक मई से 14 मई तक चलाए गए विशेष जांच अभियान की रिपोर्ट जारी की है। आरटीओ प्रवर्तन गाजियाबाद डॉ. सियाराम वर्मा ने कहा कि प्रेशर हॉर्न-हूटर लगाने के कारण कुल 133 वाहनों को चार जिलों में पकड़ा गया। इनमें से 108 गाड़ियों को सीज किया गया। कुल 6.80 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। इसमें बुलंदशहर में 25, गाजियाबाद में 18, हापुड़ में 29 और गौतमबुद्ध नगर में 61 वाहनों पर कार्रवाई शामिल है। यह भी पढ़ें- मोडिफाइड साइलेंसर लगी 11 बुलेट सीज, 24 पर कार्रवाई इसके अलावा मॉडीफाइड साइलेंसर लगाने के कारण गौतमबुद्ध नगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.