बदायूं, मई 17 -- यातायात पुलिस ने शहर में प्रेशर हॉर्न एवं मॉडिफाई साइलेंसर के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई बाइकों के चालान काटे एवं सीज भी की। यातायात पुलिस की कार्रवाई के बाद से बुलेट में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर वालों में हड़कंप मचा है। एसएसपी अंकिता शर्मा ने कहा, प्रेशर हॉर्न व मॉडिफाई साइलेंसर के खिलाफ अभियान और सख्ती से चलाये जाने का आदेश दिया है। यातायात पुलिस के प्रभारी ने कहा, बुलेट में मॉडिफाई साइलेंसर लगे नहीं होना चाहिए, इसके अलावा किसी वाहन में प्रेशर हॉर्न न लगें। इससे ध्वानि प्रदूषण होता है। अधिकारियों के निर्देश के क्रम में परिवहन एवं यातायात पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- पटाखा छोड़ने वाली बाइकों के खिलाफ चला अभियान शनिवार की यातायात पुलिस ने शहर के लालपुल तिराहे, पुलिस लाइन, ...