प्रेशर हॉर्न बजाने को मना करने पर पिता-पुत्री को पीटा
बरेली, जून 10 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। मोटर साइकिल का प्रेशर हार्न बजाने को मना करने पर दबंगों ने पिता-पुत्री को पीट दिया। इस मामले में पीड़ित परिवार की ओर से बिथरी पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। बिथरी थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर पश्चिमी गौटिया निवासी पीड़ित व्यक्ति ने बताया, वह परचून की दुकान पर सामान लेकर लौट रहा था, तभी पीछे से अमित, विक्रम और राजपाल बाइक से आ गये। बाइक से तेज आवाज वाला प्रेशर हॉर्न बजाने लगे। उसने हॉर्न बजाने को मना किया तो तीनों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद भी तीनों घर में घुस आए। यह भी पढ़ें- प्रेशर हॉर्न बजाने को मना करने पर पिता-पुत्री को पीटा बेटी बीच बचाव को आई तो उसके साथ भी अभद्रता की। तीनों ने उसे पकड़ लिया। आसपास के लोगों आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गये। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.