जहानाबाद, मार्च 7 -- अरवल, निज संवाददाता। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमितेश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा है कि शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात और प्रेशर हॉर्न पर भी लगाम लगाने के लिए जिला पदाधिकारी से कार्रवाई करने की मांग की गयी थी। जिसका तुरंत संज्ञान लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी को प्रेशर हॉर्न जांच करने की कार्रवाई को निर्देशित किया गया और सभी बड़े वाहनों से प्रेशर हॉर्न को निकाल कर उनसे जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गयी। जिलाधिकारी के इस कार्रवाई के लिए प्रशंसा की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.