जहानाबाद, मार्च 6 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। जिला परिवहन पदाधिकारी अमनप्रीत सिंह के द्वारा जिले में यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु प्रेशर हॉर्न एवं मल्टी टोंड हॉर्न के विरुद्ध विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिले के विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान चलाकर सैकड़ों वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान कई वाहनों में अवैध रूप से लगाए गए प्रेशर हॉर्न पाए गए। कार्रवाई करते हुए दर्जनभर वाहनों से प्रेशर हॉर्न को मौके पर ही खुलवाया गया तथा संबंधित वाहन चालकों से नियमानुसार जुर्माना भी वसूला गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि वाहनों में प्रयुक्त होने वाले प्रेशर हॉर्न एवं मल्टी टोंड हॉर्न की बिक्री एवं उपयोग पूर्णत: वर्जित है। ऐसे हॉर्न से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है और आमजन, विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों एवं मरीजों को काफी परेशानी होती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.