प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट सीज
नैनीताल, जून 16 -- नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए तेज रफ्तार में बुलेट चलाना एक युवक को भारी पड़ गया। यातायात पुलिस ने प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड (रेट्रो) साइलेंसर लगी बाइक को सीज कर चालक का चालान कर दिया। टीएसआई हरीश फर्त्याल ने बताया कि बाइक चालक अबुशाद निवासी शाहजहांपुर बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चला रहा था। जांच के दौरान बाइक में प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर और नंबर प्लेट न होने की पुष्टि हुई। यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक को सीज कर दिया गया। यह भी पढ़ें- प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट सीज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.