सोनभद्र, फरवरी 10 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव के खुर्सी टोला में मंगलवार की सुबह प्रेशर कुकर फटने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। वह लकड़ी के चूल्हे पर प्रेशर कुकर में दाल बना रही थी। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव के खुर्सी टोला निवासी 30 वर्षीय यशोदा देवी पत्नी भुनेश्वर मंगलवार की सुबह लगभग सात बजे चूल्हे पर प्रेशर कुकर में दाल पका रही थी। इसी दौरान कुकर से दो सिटी लगने के बाद प्रेशर कुकर ब्लास्ट हो गया। कुकर फटने से उसमें बन रही दाल से यशोदा गंभीर रुप से झुलस गई। संयोग अच्छा था कि उसके पास बैठे दो छोटे बच्चों को उसका पति कुछ मिनट पहले ही वहां से दूसरे कमरे में ले गया था, वरना वह भी उसकी चपेट में आ जाते थे। घायल महिला को एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.