आदित्यपुर, फरवरी 15 -- प्रेशर कुकर फटने से तीन घायल गम्हरिया। छोटा गम्हरिया निवासी अर्जुन मंडल के घर में प्रेशर कुकर फटने के तेज धमाके से अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट इतना जोरदार था कि कुकर के परखच्चे उड़ गए और घर का छप्पर भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय रसोई घर में मौजूद पार्वती मंडल, उनकी पुत्रवधू भवानी मंडल और छह माह का आयन मंडल इसकी चपेट में आकर मामूली रूप से घायल हो गए। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटना स्थल पर जुट गए और घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.