लखीमपुरखीरी, मई 15 -- प्रेशर हार्न और मोडिफाई साइलेंसर के खिलाफ परिवहन विभाग का अभियान लगातार जारी है। प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान प्रेशर हार्न व मोडिफाई साइलेंसर मिलने पर पांच वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा छह वाहनों का चालान किया गया है। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाइक में मोडिफाई साइलेंसर बिलकुल न लगवाएं। हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाएं। इस दौरान पुलिस फोर्स भी साथ में रहा। यह भी पढ़ें- साइलेंसर मोडीफाई अभियान में अब तक 57 चालान यह भी पढ़ें- पांच वाहनों पर तेज रफ्तार में कार्रवाई, एक वाहन सीज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...