प्रेशन हार्न बजाने पर दुकानदारों ने पीटा
गाजीपुर, मई 31 -- पतार। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के लठ्ठूडीह गांव के पास हॉर्न बजाने को लेकर ट्रक चालक व दुकानदार आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से मारपीट के दौरान ट्रक चालक घायल हो गया। जिसके बाद ट्रक चालक ने करीमुद्दीनपुर थाना में दुकानदार के खिलाफ तहरीर दिया है। बिहार से बालू लदा ट्रक लेकन चालक क्षेत्र के लठ्ठूडीह चट्टी से गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रक चालक तेज गति से प्रेशर हार्न बजाना शुरू कर दिया। लगातार प्रेशर हार्न बजाए जाने पर दुकानदारों ने विरोध किया। जिस पर ट्रक चालक और दुकानदारों के बीच झगड़ा हो गया। जिसमें चालक अमित यादव चोटिल गया। पुलिसकर्मियों ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.