दुमका, जनवरी 12 -- प्रेरणा शाखा ने गरीबों के बीच बांटे कंबल व गर्म कपड़े दुमका, प्रतिनिधि। ठंड और शीतलहर को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा की ओर से वीर कुंवर सिंह चौक के पास असहाय और जरूरतमंद वालों के बीच कंबल, गर्म कपड़े व खाने की सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर अध्यक्ष मानसी मोदी ने कहा हमारा उद्देश्य है कि हम अपने समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करें और उन्हें ठंड से बचाएं। हमने यह कार्यक्रम आयोजित किया है, ताकि हम उनकी जरूरतों को पूरा कर सकें। वही संरक्षक रिंकू मोदी ने कहा प्रेरणा शाखा के द्वारा यह पहल बहुत ही सराहनीय है और आगे भी यह कार्य निरंतर जारी रहेगा। हम समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार हैं। इसके अलावा शाखा के द्वारा लकड़ी जलाने के लिए अलाव की व्यवस्था की गई, ताकि जरूरतमंद लोग ठंड से बच सकें। मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.