कोडरमा, अप्रैल 16 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच, झुमरी तिलैया प्रेरणा शाखा द्वारा क्लोरोफिल स्कूल में 25 नन्हें बच्चों के साथ पौधारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक अजय अग्रवाल व प्राचार्या कंचन अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। मंच अध्यक्ष आकृति चौधरी ने कहा कि प्रकृति हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। अजय अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों में बचपन से पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना आवश्यक है। मौके पर शाखा की उपाध्यक्ष आर्ची जैन, सचिव प्रिया अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल, पर्यावरण संयोजक ज्योति अग्रवाल, मीना हिसारिया, सदस्य प्रीति पचीसिया, बीना बोरा, काजल गुप्ता व आशिका जैन आदि उपस्थिति थे। यह भी पढ़ें- मारवाड़ी युवा मंच का के नये पदाधिकारियों ने शपथ के साथ बताए अपने विजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.