प्रेरणा ने की पहली 'स्वास्तिक पंचवटी' की स्थापना
कानपुर, जून 5 -- कानपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को ग्राम पंचायत मकसूदाबाद में, गंभीरपुर रोड के निकट ग्राम समाज की भूमि पर देश की पहली स्वास्तिक पंचवटी की स्थापना जिला प्रशासन कानपुर व प्रेरणा संस्था के संयुक्त प्रयास से की गई। इस संकल्पना के प्रतिपादक गौरव बाजपेई ने बताया कि इसके तहत 13 पेड़ों को स्वास्तिक के स्वरूप में समायोजित किया है। इसमें पांच बरगद, चार पीपल, दो नीम व दो पाकड़ के पौधे रोपित किए गए हैं। मुख्य अतिथि अनुराधा अवस्थी ने बताया कि अभी यह कुल 1600 वर्ग फीट में है लेकिन बाद में यह 7000 वर्ग फ़ीट हो जाएगा। यहां मैनेजर सुमित नागवंशी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत शालिनी मिश्रा, महेंद्र गौतम, पुनीत सहारा, राहुल प्रताप, गौरांग त्रिपाठी आदि थे। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर क्वाड्रा इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में पौधारोपण य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.