बिजनौर, मई 20 -- अफजलगढ़। तृतीय मंगलवार को प्रेरणा दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आजीविका, उद्योग तथा जल सखियों की बैठक आयोजित कर स्वरोजगार संबंधी जानकारी दी गई। मंगलवार को गांव कासमपुरगढी स्थित डबाकरा हाल में आयोजित सखियों की बैठक में वक्ताओं ने महिलाओं को खेती तथा पशुपालन आधारित स्वरोजगार संबंधी विस्तृत जानकारी दी। एडीओ इकबाल अहमद ने महिलाओं को जैविक खेती, मशरूम की खेती, जैविक खाद, वर्मी कंपोस्ट, मिट्टी के बर्तन बनाना, शुद्ध गाय गोबर के उपले तैयार करना तथा जैविक गुड तथा शक्कर तैयार कर उनकी ब्रांडिंग करके व्यवसायिक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। महिलाओं को स्वरोजगार व आजीविका के अवसर प्रदान करने के लिए उद्योग सखियों से सूक्ष्म एवं लघु उद्योग स्थापित कराने के लिए का आवाहन किया गया। यह भी पढ़ें- महिलाओ...