शाहजहांपुर, मई 27 -- शाहजहांपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा सोमवार को प्रेरणा दिवस मनाया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर प्रदेशभर में 26 मई को यह दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में व्यापारियों ने स्वर्गीय हरिश्चंद्र अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके संघर्षों को याद किया। वक्ताओं ने बताया कि प्रेरणा दिवस स्वर्गीय हरिश्चंद्र अग्रवाल की स्मृति में मनाया जाता है। वर्ष 1979 में व्यापारी आंदोलन के दौरान पुलिस गोलीबारी में उनकी मृत्यु हो गई थी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह गोल्डी ने कहा कि सभी व्यापारियों को एकजुट रहकर संगठन को मजबूत बनाना चाहिए, महानगर अध्यक्ष नरेंद्र शुक्ला ने कहा कि ऑनलाइन कारोबार के कारण जिन व्यापारियों का व्यवसाय प्रभावित हुआ है, उन्हें अपने व्यापार का एक्सपोर्ट लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन ...