प्रेरणा दिवस पर व्यापारियों को किया सम्मानित
प्रयागराज, मई 26 -- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रयागराज की ओर से मंगलवार को प्रेरणा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शाहगंज इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में व्यापारियों, ग्राहकों और राहगीरों के बीच शरबत व बिस्कुट का वितरण किया गया। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में व्यापारी हित में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यापारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानि किया गया। जिलाध्यक्ष लालू मित्तल ने बताया कि वर्ष 1979 में लखनऊ के अमीनाबाद बाजार में सर्वे छापे के दौरान पुलिस गोलीकांड में व्यापारी हरिश्चंद्र अग्रवाल शहीद हो गए थे। उनकी पुण्यतिथि को संगठन हर वर्ष प्रेरणा दिवस के रूप में मनाता है। यह भी पढ़ें- जिला व्यापार मण्डल द्वारा शहीद व समर्पण दिवस का आयोजन इस दौरान महानगर अध्यक्ष अनिमेष अग्रवाल, उमाशंकर केशरी, राजकुमार केसरवानी, सुनील व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.