प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई स्वतंत्रता सेनानी की पुण्यतिथि
आजमगढ़, सितम्बर 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। गांधी गुरुकुल इंटर कॉलेज भंवरनाथ के संस्थापक स्वतंत्रता सेनानी एवं शिक्षाविद रामकुमार शुक्ला की 23वीं पुण्यतिथि शनिवार को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई। सत्यपाल सिंह ने कहा कि खानपुर शुक्ल गांव में जन्मे शुक्ला ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय में पं. मदन मोहन मालवीय के संरक्षण में शिक्षा प्राप्त की। स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रहते हुए उन्होंने कई बार जेल यात्रा की, जिसका असर उनके व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन पर भी पड़ा। इस दौरान प्रबंधक नरेंद्र देव शुक्ल और लोकतंत्र सेनानी सभा नारायण राय शैलेश राय, मुन्नू यादव, ज्ञान प्रकाश दूबे, पतिराम यादव, विजय प्रकाश मिश्र, रविंद्र कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.