प्रेरणा थापा ने हासिल किया स्वर्ण पदक
बिजनौर, अगस्त 8 -- रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा स्वर्ण पदक हासिल कर प्रेरणा थापा ने कुंवर सत्यवीरा डिग्री कॉलेज का नाम रोशन किया l कुंवर सत्यवीरा डिग्री कॉलेज की मेधावी छात्रा प्रेरणा थापा ने अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के दम पर स्वर्ण पदक हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह कौरव ने बीएससी ऑनर्स की छात्रा प्रेरणा थापा को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां संस्थान के लिए गौरव का विषय हैं। उन्होंने प्रेरणा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह आगे भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.