प्रेरणा कैंटीन से 94 हजार का चाय-नाश्ता डकार गए अफसर-कर्मचारी
बागपत, जून 9 -- बागपत। प्रेरणा कैंटीन संचालिका की शिकायत पर एनआरएलएम अधिकारी और कर्मचारियों को तलब करते हुए चाय नाश्ते के 94 हजार रुपये देने के निर्देश दिए। वहीं संचालिका को भी कहा कि इतना ज्यादा उधार किसी को न दिया जाए, जिससे उन्हें नुकसान हो। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत विकास भवन परिसर में प्रेरणा कैंटीन संचालित है। मवीकलां गांव निवासी बिमलेश कई वर्षों से कैंटीन को संचालित कर रही है। संचालिका ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगभग 94 हजार रुपये के बकाया भुगतान का आरोप लगाया था। कैंटीन संचालिका का कहना है कि पिछले चार वर्षों से विभाग के कर्मचारी और अधिकारी कैंटीन से भोजन, चाय, नाश्ता एवं अन्य खाद्य सामग्री लेते रहे हैं, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया गया। यह भी पढ़ें- कार्यालय में गंदगी देख सीडीओ ने जताई नाराजगी,द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.