रामपुर, मार्च 18 -- रामपुर। जिला अस्पताल में प्रेरणा कैंटीन पर काम शुरू हो चुका है। कैंटीन का काम दो से तीन दिन में पूरा हो जाएगा, इसके बाद कैंटीन चालू हो जाएगी। इस कैंटीन के संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह को दी गई है। बुधवार को डीसी एनआरएलएम दुर्योधन ने अस्पताल पहुंचकर कैंटीन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कैंटीन का संचालन पटवाई के स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...