चंदौली, मई 20 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ चहनियां के बारहवीं के छात्र आयुष कुमार मिश्र और बाबा कीनाराम इंटर कॉलेज रामगढ़ की छात्रा श्रद्धा शर्मा ने गुजरात में आयोजित प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। शिक्षिका रश्मि कुमारी की अगुवाई में दोनों विद्यार्थियों ने गुजरात के वडनगर स्थित प्रेरणा विद्यालय में 10 मई से 16 मई 2026 तक आयोजित 7 दिवसीय इस विशेष कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रेरणादायी एवं व्यक्तित्व विकास आधारित गतिविधियों में भाग लिया। इन दोनों विद्यार्थियों को 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर पीएम से भी मिलने का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम के लिए प्रत्येक जिले से केवल एक छात्र एवं एक छात्रा का चयन किया जाता है। प्रथम चरण में विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कर ए...