चंदौली, मई 8 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से संचालित प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर स्थित वनाक्यूलर स्कूल में हो रहा है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जिले के बाबा कीनाराम इंटर कॉलेज रामगढ़ की कक्षा 12 की होनहार छात्रा कुमारी श्रद्धा शर्मा का चयन हुआ है। प्रेरणा उत्सव एक अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम है, जो कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए आयोजित किया जाता है।

कार्यक्रम का उद्देश्य यह एक सप्ताह का आवासीय कार्यक्रम गुजरात के मेहसाणा जिले में संचालित होता है। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्रों में स्वाभिमान, साहस, समर्पण, करुणा एवं नेतृत्व क्षमता जैसे मानवीय मूल्यों का विकास करना है। प्रधानाचार्य विपिन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम...