पटना, नवम्बर 28 -- पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में व्याप्त छुआछूत, जातिगत भेदभाव दूर कर सामाजिक परिवर्तन के लिए आजीवन संघर्ष किया। शुक्रवार को वह रालोमो कैंप कार्यालय में महात्मा फुले की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महात्मा फुले ने महिलाओं और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणादायक हैं। वह जीवनभर शिक्षा का अलख जगाते रहे। मौके पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया। पार्टी के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, साक्षी मिश्रा, प्रशांत पंकज, राघवेंद्र कुशवाहा, नितिन भारती, चौधरी वसंत पटेल, मोहन यादव, वीरेंद्र दांगी, स्मृति कुमुद, खुर्शीद अहमद आदि ने भी श्रद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.