प्रेरणादायक कार्य करने वालों का सम्मान और उत्साहवर्धन करें
बलरामपुर, मई 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर के श्रीराम जानकी मंदिर बलुहा में चौरसिया समाज की जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें समाज में सकारात्मक सोच, आपसी सहयोग और शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोगों से प्रेरणादायक कार्य करने वालों का सम्मान और उत्साहवर्धन करने की अपील की। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ बीआर चौरसिया ने कहा कि जो लोग अच्छे कार्य करने वालों को शुभकामनाएं देने में भी संकोच करते हैं, उनकी सोच नकारात्मक होती जाती है। उन्होंने कहा कि मानव भावनाओं से जुड़ा प्राणी है और भावनाओं का अभाव व्यक्ति के स्वभाव पर गलत असर डालता है। हरिप्रसाद चौरसिया ने कहा कि दूसरों की खुशी में खुश होना और दुख में संवेदनशील होना इंसानियत की पहचान है। वहीं दिलीप, श्याम कुमार व राहुल चौरसिया ने समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.