काशीपुर, मई 20 -- जसपुर। भाकियू के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सहोता को भाकियू राष्ट्रीय महासचिव ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। प्रेम सहोता के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर भाकियू में खुशी की लहर है। ग्राम कलियावाला निवासी प्रेम सहेाता बीते कई वर्षों से भाकियू से जुड़े हैं। वह पहले जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। अब वह वरिष्ठ प्रदेशा उपाध्यक्ष के पद पर थे।यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन ने यूनियन के प्रति उनकी लगन, कार्यशीलता को देखते हुए उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। सहोता ने जादौन का आभार व्यक्त किया है। सहोता ने बताया कि यूनियन के कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। सहोता के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंधल, डॉ. एमपी सिंह, खड़क सिंह, डॉ. सुदेश, अमनप्रीत सिंह, मुख्ता...