लखनऊ, मई 21 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। जीआरपी चारबाग थाने में 17 मई 2026 को ट्रेन संख्या 15114 गोमतीनगर एक्सप्रेस के एस-1 कोच में बैग और बक्से में एक अज्ञात महिला का शव मिलने पर केस दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेलवे रोहित मिश्रा ने तीन टीमों का गठन किया था। पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रथम अमित कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जीआरपी चारबाग प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह की टीम ने सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस की मदद से मामले का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि मृतका शब्बा एक युवक से प्रेम करती थी और उससे शादी करना चाहती थी। यह भी पढ़ें- ट्रेन में मिली सिर कटी लाश की हुई पहचान, कुशीनगर की निवासी थी युवती परिवार इसका विरोध कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, 16 मई को पिता विग्गन अंसारी ने अपने बहनोई मोजिबुल्ला अंसारी और ब...