गोरखपुर, मार्च 1 -- मोतीराम अड्डा। सहजनवा क्षेत्र की एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और बाद में मुकरने का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार युवक ने मंदिर में सिंदूर भरकर पत्नी बनाने का वादा किया था। बाद में साथ रखने से इनकार करने पर वह उसके घर पहुंची, जहां परिजनों ने भगा दिया। सूचना पर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाया। पुलिस ने एक सप्ताह में कोर्ट मैरिज कराने का आश्वासन दिया है तथा मामले पर नजर रखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.