प्रेम संबंध में बाधा बन रही पत्नी का पति ने कर दी हत्या
रांची, मई 7 -- खूंटी, संवाददाता। जिले के अड़की थाना क्षेत्र के रुमचू स्थित बियरबुड़ा नदी के समीप महिला की हत्या मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है। मामले में पुलिस ने मृतका के पति हुंठ निवासी 22 वर्षीय दशाय मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से मोबाइल फोन, रेलवे का जनरल टिकट तथा मृतका के कपड़े बरामद किए गए हैं। इस संबंध में गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि बुधवार सुबह अड़की थाना क्षेत्र के रुमचू गांव स्थित बियरबुड़ा नदी से रंगामनी देवी का शव बरामद हुआ था। मामले के उद्भेदन के लिए खूंटी एसडीपीओ वरुण रजक के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। तकनीकी शाखा और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- वियरगढ़ा नदी से महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.