संभल, अक्टूबर 4 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर में शुक्रवार रात पत्नी ने प्रेम संबंधों के शक में पति का सोते समय ब्लेड से गुप्तांग काट दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, परिजनों ने आनन-फानन में गुन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार गांव दौलतपुर निवासी राजू पुत्र महीपाल की शादी पांच माह पूर्व बदायूं जिले के थाना सहसवान के गांव मिर्जापुर निवासी युवती से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच आपसी मतभेद की स्थिति बनी हुई थी। एक दूसरे पर दोनों प्रेम संबंधों के आरोप लगा रहे थे। शुक्रवार रात पति-पत्नी के बीच प्रेम संबंधों के शक में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट भी हुई। बाद में पति सो गया, लेकिन इसी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.