प्रेम संबंधों के चलते की गई थी पिंकी की हत्या, सिर और गर्दन पर वार कर अंजाम दी थी वारदात
सीतापुर, जुलाई 5 -- सीतापुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के पंचमपुरवा में बेलचे से वार कर हुई महिला की नृशंस हत्या का पुलिस ने रविवार को 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। महिला की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। पुलिस ने महिला के प्रेमी, उसकी दूसरी प्रेमिका और एक साथी को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बेलचा भी बरामद किया गया है। कोतवाली देहता क्षेत्र के पंचमपुरवा में पिंकी नाम की महिला की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद पुलिस अफसरों ने खुलासे के लिए कई टीमें लगाई थीं। जिसके चलते पुलिस ने रविवार को लखीमपुर खीरी के मूल निवासी व मृतका के पड़ोस किराए पर रहने वाले मुख्य आरोपी शिव प्रकाश शुक्ला, उसकी प्रेमिका लक्ष्मी व साथी दिलीप कुमार को मधवापुर के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़ें- युवक हत्याकांड में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.