बागपत, मई 2 -- बागपत। प्रेम संबंधों का विरोध करने पर तीन युवकों ने ईंटो से कूचकर फ्रूट चाट विक्रेता की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर वारदात का खुलासा किया। लोनी निवासी सुनील व लोकेश की ट्यूवेल पर शुक्रवार की देर शाम शराब पार्टी हुई। जिसमें डौला गांव निवासी सोनू भी शामिल हुआ था। सोनू गांव में ही फ्रूट चाट की ठेली लगता था। शनिवार की सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को नलकूप पर खून से लथपथ शव दिखाई दिया। जिसके बाद उन्होंने बागपत और सिंघावली अहीर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ बागपत विजय चौधरी भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल बागपत कोतवाली क्षेत्र का पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त कराते हुए पंचनामा भरा और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.