मुरादाबाद, अप्रैल 27 -- बहोरनपुर नरौली स्थित प्रेम शांति हायर सेकेंडरी स्कूल में सोमवार को छात्राओं का डीपीटी टीकाकरण किया गया। सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर कक्षा एक, चार, पांच तथा कक्षा 10 के 45 छात्राओं का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य कर्मी कुमारी बेबी ने टीके लगाए। उन्होंने बताया कि यह छात्रों के लिए टेटनेस व अन्य बीमारियों का सुरक्षा कवच है। प्रधानाचार्य विजय पाल सिंह राघव, कुमारी सजल राघव ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...